दलित-आदिवासी अधिकारों की रक्षा को उठाएंगे आवाज : राधाकृष्ण

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में कांग्रेस की दलित-आदिवासी आत्मसम्मान बैठक, सामाजिक समानता और दलित सम्मान से जुड़े सवाल उठाए

दलित-आदिवासी अधिकारों की रक्षा को उठाएंगे आवाज : राधाकृष्ण

रांची/नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के मावलंकर हॉल में मंगलवार को कांग्रेस की ओर से ‘दलित-आदिवासी आत्मसम्मान बैठक’ आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों से आए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के नेताओं ने दलितों और आदिवासियों की गरिमा, सुरक्षा तथा संवैधानिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई।

बैठक में झारखंड का प्रतिनिधित्व

बैठक में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि दलित-आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए संवैधानिक मंचों पर आवाज उठाएंगे। आरोप लगाया कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद देश में धर्म और जाति के आधार पर विभाजन की राजनीति को बढ़ावा मिला है। किशोर ने कहा कि इसका असर दलितों, आदिवासियों और पिछड़े वर्गों के सामाजिक और आर्थिक हितों पर भी पड़ा है। उन्होंने उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आठ अगस्त को हुई सभा के बाद सभा स्थल पर पानी डालकर कथित शुद्धीकरण की घटना का उल्लेख किया। उन्होंने इसे सामाजिक समानता और दलित सम्मान से जुड़े गंभीर सवाल के रूप में उठाया।

शुद्धीकरण की घटना की निंदा

बैठक में कांग्रेस के एससी/एसटी सांसद मंच की ओर से हल्द्वानी की कथित शुद्धीकरण घटना की निंदा का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव में दलितों और आदिवासियों की गरिमा, छुआछूत का खात्मा, कानून के सामने समानता, भेदभाव से सुरक्षा और आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं तक समान पहुंच को संवैधानिक जिम्मेदारी बताया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि मंच इन मुद्दों को उचित संसदीय, संवैधानिक और लोकतांत्रिक मंचों पर उठाएगा तथा संबंधित सरकारों और अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की मांग करेगा। प्रस्ताव को मावलंकर हॉल में आयोजित बैठक में मौजूद कांग्रेस एससी/एसटी सांसद मंच के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अपनाया। बैठक में मुकुल वासनिक, अलका लांबा, मल्लू भट्टी विक्रमार्का, के. राजू, सुखदेव भगत, राजेंद्र पाल गौतम, नेहा शिल्पी तिर्की, बंधु तिर्की, राजेश कच्छप, रामेश्वर उरांव, सुरेश बैठा और नमन विक्सल कोंगाड़ी समेत अन्य नेता शामिल हुए।

सामान्य प्रश्न

✦बैठक का आयोजन कब किया गया?−
बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदलित-आदिवासी अधिकारों की रक्षा को उठाएंगे आवाज : राधाकृष्ण