कांग्रेस का पलटवार, सरकार और सत्ता परिवर्तन है विपक्ष का मकसद
कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव के जरिए सरकार बदलना विपक्ष का मकसद और जिम्मेदारी है। पवन खेड़ा ने मतदाता सूची में गड़बड़ी, एसआईआर और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि बिहार और बंगाल में लाखों मतदाता मतदान अधिकार से वंचित हुए। कांग्रेस ने कहा कि सरकार सवालों से बच रही है।

कांग्रेस ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार किया है। पार्टी ने साफ कहा कि सरकार और सत्ता परिवर्तन ही विपक्ष का मकसद, आधार और जिम्मेदारी है। पार्टी का कहना है कि विपक्ष चुनाव के जरिए सत्ता बदलने की बात कर रहा। कोई व्यक्ति इससे नाराज या खिलाफ है वह संविधान के खिलाफ है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए ये बात कही। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष चुनाव के जरिए सरकार बदलना है चाहता है पर भाजपा इस अभियान से परेशान है। क्योंकि, भाजपा को अब लोकतंत्र की आदत नहीं रही है। बांग्लादेश के जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि हम आरएसएस की तरह प्रतीक उधार नहीं लेते। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। पूरा देश खुलकर यह बात कह रहा है। हम खुद अपना इरादा दोहरा रहे हैं कि इस सरकार को हराना और सत्ता परिवर्तन करना है, ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान समझ से परे है। क्योंकि विपक्ष का मकसद हमेशा चुनाव के जरिए सरकार बदलना होता है।
चुनावी सत्ता परिवर्तन पर कांग्रेस का रुख
सवालों के घेरे में आयोग
पवन खेड़ा ने कहा कि एसआईआर पर खुलासों के बाद चुनाव आयोग सवालों के घेरे में है। उन्होंने दावा किया कि बिहार और बंगाल के चुनावों में लाखों मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किया गया। उन्होंने कहा कि सीईसी को जाना ही होगा और विपक्ष सरकार बदलने में सफल होगा।
युवाओं के प्रदर्शन और सीईसी पर सवाल
सड़क पर देश के नौजवान
कांग्रेस ने कहा कि पिछले कई दिनों से देश में आक्रोश है और नौजवान सड़कों पर उतर रहे हैं। सीईसी से सवाल पूछे जा रहे हैं पर जवाब केंद्र सरकार दे रही है। पहले प्रधानमंत्री से सवाल पूछे जाते थे तो ज्ञानेश कुमार जवाब देते थे और अब सीईसी से सवाल पूछे जाते हैं तो भाजपा सरकार जवाब दे रही है।
सरकार पर सवालों से बचने का आरोप
सवाल उठाने वालों पर आरोप
खेड़ा ने कहा कि जब भी सरकार से सवाल पूछे जाते हैं, तो जवाब देने के बजाए सवाल उठाने वालों पर आरोप लगाती है। उनके खिलाफ साजिशें रची जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सवालों से बचने की कोशिश कर रही है। चुनाव के जरिए सत्ता परिवर्तन लोकतंत्र का हिस्सा है।


