शाह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद उन्हें अपने कथित कृत्यों की जांच का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मतदाता अपने अधिकार से सरकारों को जवाबदेह बना सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है और युवा सड़कों पर उतर रहे हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें अपने कथित कृत्यों की जांच का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए, जब मौजूदा सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देश के लोग अपने मताधिकार की ताकत को समझते हैं और इसके जरिये सरकारों को जवाबदेह बना सकते हैं तथा उन्हें सत्ता से बाहर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में सरकार के खिलाफ असंतोष बढ़ रहा है और युवा सड़कों पर उतर रहे हैं।


