ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस का BJP पर पलटवार, कहा- बर्खास्त की जाए येदियुरप्पा सरकार

कांग्रेस का BJP पर पलटवार, कहा- बर्खास्त की जाए येदियुरप्पा सरकार

कांग्रेस ने कर्नाटक के 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने संबंधी मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी ने येदियुरप्पा सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग...

कांग्रेस का BJP पर पलटवार, कहा- बर्खास्त की जाए येदियुरप्पा सरकार
नई दिल्ली, एजेंसीThu, 14 Nov 2019 05:45 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने कर्नाटक के 17 विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने संबंधी मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के बाद भाजपा पर निशाना साधा। पार्टी ने येदियुरप्पा सरकार को तत्काल बर्खास्त किए जाने की मांग की। 

पार्टी के संगठन महासचिव एवं कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने यह दावा किया कि न्यायालय के फैसले के बाद अब येदियुरप्पा मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। ऐसे में राष्ट्रपति एवं भारत सरकार कर्नाटक की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने के लिए तत्काल कदम उठाएं। 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, हम कर्नाटक में विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने के मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हैं। इससे कांग्रेस के रुख की पुष्टि हुई है। यह फैसला सत्ता की भूखी भाजपा के मुंह पर जोरदार तमाचा है जिसने विधायकों की खरीद-फरोख्त की साजिश रची।

वेणुगोपाल ने कहा, उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद बीएस येदियुरप्पा ने पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। राष्ट्रपति एवं भारत सरकार को चाहिए कि वह कर्नाटक की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने के लिए तत्काल कदम उठाए।

ये भी पढ़ें: अयोग्य MLA उपचुनाव लड़ना चाहें तो BJP टिकट देने को तैयार: येदियुरप्पा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें