कांग्रेस ने बनाई अधिवक्ता चिकित्सा सेवार्थ सहयोग समिति
हिन्दुस्तान, लखनऊ
लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस के विधि एवं मानवाधिकार विभाग ने

लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस के विधि एवं मानवाधिकार विभाग ने अधिवक्ता चिकित्सा सेवार्थ सहयोग समिति का गठन किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा को इस पांच सदस्यीय समिति का कॉडीर्नेटर बनाया गया है। विभाग के चेयरमैन अली आसिफ जमा रिजवी द्वारा गुरुवार को जारी पत्र में सत्यप्रकाश पांडेय, संजय कुमार वर्मा, उमेश कुमार श्रीवास्तव और असीम सामंत को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह समिति प्रदेश में अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को बीमारी अथवा आकस्मिक स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों में आवश्यक चिकित्सकीय सहायता, मार्गदर्शन एवं अस्पतालों से समन्वय कराने का काम करेगी।


