ट्रेंडिंग न्यूज़

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ देशअशोक पंडित के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, शेयर किया था राहुल गांधी का फेक वीडियो

अशोक पंडित के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, शेयर किया था राहुल गांधी का फेक वीडियो

राहुल गांधी का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करने और कांग्रेस नेता के प्रार्थना करने से इनकार करने का दावा करने वाले फिल्म निर्माता अशोक पंडित के खिलाफ कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है।

अशोक पंडित के खिलाफ कांग्रेस ने दर्ज कराई शिकायत, शेयर किया था राहुल गांधी का फेक वीडियो
Himanshu Jhaलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली।Fri, 30 Sep 2022 10:46 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राहुल गांधी का एक फेक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करने और कांग्रेस नेता के प्रार्थना करने से इनकार करने का दावा करने वाले फिल्म निर्माता अशोक पंडित के खिलाफ कांग्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में कहा गया है, "अशोक पंडित ने अपने पोस्ट को तुरंत हटा दिया क्योंकि उनका झूठ बेनकाब हो गया था। यह उनकी मंशा को दर्शाता है। उन्हें इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।"

पिछले कुछ दिनों एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें दावा किया गया था कि राहुल गांधी ने आरती करने से इनकार कर दिया था। अशोक पंडित ने ट्वीट में लिखा था, "जनेऊधारी राहुल गांधी आरती करने से इनकार कर रहे हैं। कारण स्पष्ट हैं।" फैक्ट चेकर्स ने उनके इस दावे का खंडन किया। उन्होंने पाया कि वीडियो एडिटेड है। तस्वीरें 2017 में राजस्थान की थीं। हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी ने वास्तव में आरती की थी।

शिकायत में कहा गया है, "ताजा वीडियो एक पुराने वीडियो को मॉर्फ करके बनाया गया था। इसके जरिए जानबूझकर हिंदू समुदाय के सदस्यों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने को कोशिश की गई।"

कांग्रेस ने शिकायत में कहा, ''अशोक पंडित ने पहले भी इसी तरह की हरकतें की थीं। उन्होंने इस वीडियो का उपयोग जानबूझकर देवी दुर्गा का अपमान करने के लिए किया है।" आपको बता दें कि ट्विटर पर अशोक पंडित के 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। शिकायत में कहा गया है कि ट्वीट और फर्जी वीडियो पार्टी और पार्टी के सदस्यों की छवि खराब करने का भी एक प्रयास था।

शिकायत की जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है, लेकिन उन्हें अपने इस कृत्य के लिए कानून का सामना करना पड़ेगा।