ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस का सर्जिकल हमले का दावा झूठा: भाजपा

कांग्रेस का सर्जिकल हमले का दावा झूठा: भाजपा

भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल में सर्जिकल हमलों का दावा कपटपूर्ण और झूठा है। कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया था कि केंद्र में उसके नेतृत्व वाली संप्रग...

कांग्रेस का सर्जिकल हमले का दावा झूठा: भाजपा
एजेंसी,नई दिल्लीThu, 02 May 2019 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने कहा है कि कांग्रेस का प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दस साल के कार्यकाल में सर्जिकल हमलों का दावा कपटपूर्ण और झूठा है। कांग्रेस ने गुरुवार को दावा किया था कि केंद्र में उसके नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दस साल के कार्यकाल के समय छह सर्जिकल हमलों को अंजाम दिया गया था।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा ने कहा, यह कपटपूर्ण और झूठा दावा है। हम हमारे सशस्त्र बलों का अत्यधिक सम्मान करते हैं। हमारी सेनाएं पाकिस्तान के भीतर, नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल हमला करने में सक्षम हैं पर जब संप्रग सत्ता में था तो उसने ऐसा करने की अनुमति प्रदान नहीं की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सशस्त्र बलों को आतंकवादियों के खिलाफ कदम उठाने की अनुमति नहीं देने की दोषी है। 

सियासी कीमत चुकाने के डर से अजहर पर प्रतिबंध की खुशियां नहीं मना रहा विपक्ष : जेटली

लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवाद के मुद्दे को जोर शोर से उठा रही भाजपा ने बृहस्पतिवार को कहा कि विपक्षी दल मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने की उपलब्धि पर खुशियां मनाने से कतरा रहे हैं क्योंकि उन्हें इसकी राजनीतिक कीमत चुकाने का डर है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली और निर्मला सीतारमण ने इस बड़ी कूटनीतिक जीत के लिए मोदी सरकार की सतत कोशिशों को श्रेय दिया। वित्त मंत्री जेटली ने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर कंग्रेस और उनकी पार्टी में अंतर स्पष्ट रूप से दिखता है। 

अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का श्रेय लेना बंद करे BJP:कांग्रेस

UPA काल में 6 सर्जिकल स्ट्राइक हुई, कांग्रेस ने तारीखों का दिया ब्योरा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें