नवचयनित कांगेस जिला सचिव पवन शर्मा ने पद से दिया इस्तीफा
हिन्दुस्तान, चतरा
इटखोरी के कांग्रेस जिला सचिव पवन शर्मा ने इस्तीफा दिया है। उन्होंने बताया कि वह पार्टी के प्रति हमेशा वफादार रहे हैं लेकिन जिला सचिव पद पर उनकी नियुक्ति को हास्यपद मानते हैं। झारखंड कांग्रेस में कुछ वरिष्ठ नेताओं को अपमानित करने का आरोप भी लगाया।

इटखोरी, प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी के नवचयनित जिला सचिव वरिष्ठ नेता पवन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा दिया है। उन्होंने हिंदुस्तान संवाददाता से जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वह कांग्रेस के शुरू से वफादार सिपाही रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भी काफी कोशिशें करते रहे। इसके पूर्व कांग्रेस के प्रदेश स्तर के पद पर बिराजमान भी रहे है हमेशा केंद्र व राज्य के स्तर के नेता रहे लेकिन जिला सचिव पद मुझे मिलना यह हास्यपद है। झारखंड कांग्रेस में अंदर ही अंदर कुछ सीनियर नेताओं को अपमानित करने का खेल चला है।
इस कारण क्षुब्ध होकर इस्तीफा दिया हूँ।


