डर का माहौल बनाकर सत्ता में रहना चाहती है भाजपा: अशफाक
फोटो - बहेड़ी में मीटिंग लेते जिलाध्यक्ष।बहेड़ी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा लोगों में डर का माहौल बनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। यहां ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी...

फोटो - बहेड़ी में मीटिंग लेते जिलाध्यक्ष। बहेड़ी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक अहमद ने कहा कि भाजपा लोगों में डर का माहौल बनाकर सत्ता में बने रहना चाहती है।यहां ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेते हुए जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आमजन के मुद्दों को नजरअंदाज करने लोकतांत्रित व्यवस्था प्रभावित हो रही है। देश भर किसान, बेरोजगार युवा, छोटे उद्यमी समस्याओं से जूझ रहे है। कानून व्यवस्था,बिजली आपूर्ति घरेलू गैस जैसी मूलभूत सुविधाओं के लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ता इन समस्याओं को लेकर लोगों के पास जाएं और संगठन को मजबूती देने का काम करें।
आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाएं।मीटिंग में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अयाज खान, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गंगवार,पंडित रमेश सारस्वत,नगर अध्यक्ष अफसर प्रधान,जुनैद हसन एडवोकेट, कमरुद्दीन सैफी,उरूज फातिमा,पूरनलाल सागर,ओमकार, इकरार अहमद, नाफे अली,मोहम्मद सलमान,बृजेश कुमार,तुफैल अहमद आदि मौजूद रहे।


