कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को दिल्ली में रहने के दिए निर्देश
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सोमवार को प्रस्तावित मार्च में अपने सभी सांसदों को शामिल होने का निर्देश दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन 12 अक्टूबर को फिर सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने शनिवार के विरोध-प्रदर्शन में छात्रों और महिलाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस तथा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हिंसा का आरोप लगाया और कहा कि युवाओं को दबाने से उनका गुस्सा बढ़ेगा।

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस ने सीईसी के खिलाफ सोमवार को प्रस्तावित मार्च में अपने सभी सांसदों को शामिल होने के निर्देश दिए हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन 12 अक्तूबर को फिर से सड़कों पर उतरेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की। उन्होंने कहा कि युवाओं को दबाने की सरकार की कोशिशों से उनका गुस्सा और बढ़ेगा।

