राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला
राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतलाराहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला

चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि उत्तराखंड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विरुद्ध भाजपा द्वारा दुर्भावनापूर्ण प्राथमिकी दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को चतरा जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विकास भवन गेट के समीप चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दुर्भावना से प्रेरित होकर प्राथमिकी दर्ज कराना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा विपक्षी नेताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं और सामाजिक न्याय के मूल्यों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए मामले को वापस लेने की मांग की।कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुमित कुमार, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश, मोहम्मद निषाद, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद इकबाल, गोविंद सिंह, संतोष केसरी, मुन्ना यादव, आनंद कुमार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।फोटो31 अगस्त चतरा 16- नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करते कांग्रेसी


