विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

हिन्दुस्तान, अलीगढ़
Follow us on Google News
share

कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सतीश महाना के खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग की है। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने बताया कि 22 अगस्त को उन्नाव में महाना ने राष्ट्रगान के बीच में कार्यक्रम छोड़ दिया, जिसे कांग्रेस ने अपमानजनक बताया और तहरीर दी।

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को क्वार्सी थाने में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम करने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि 22 अगस्त को उन्नाव में कार्यक्रम के सतीश महाना को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया था। उसके उपरान्त राष्ट्रगान प्रारंभ हुआ। लेकिन राष्ट्रगान के बीच में ही सतीश महाना चल दिए। उनके राष्ट्रगान के प्रति अपमानजनक व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों ने तहरीर प्रभारी निरीक्षक थाना क्वार्सी अरुण कुमार को दी। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के विरुद्ध राष्ट्रगान के अपमान के लिए निर्धारित दंडनीय धाराओं में मुकदमा दायर करने की मांग की गई।

विवेक बंसल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का राष्ट्रगान के प्रति अपमानजनक कृत्य घोर निंदनीय है। कृत्य से राष्ट्रगान के प्रति भाजपा की दुर्भावना दिखाई देती है। जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, सलाउद्दीन वसी, आलोक गौड़, डूंगर सिंह, शाहरुख़ खान, डा. शेरपाल सविता, डा धर्मेन्द्र सिंह लोधी, शाहिद खान, ओमप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर