हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में देवप्रयाग थाने में दी कांग्रेसियों ने तहरीर

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देवप्रयाग में कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह कृत्य सामाजिक एकता का अपमान है और संविधान का उल्लंघन करता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में देवप्रयाग थाने में दी कांग्रेसियों ने तहरीर
हल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में देवप्रयाग थाने में दी कांग्रेसियों ने तहरीर

देवप्रयाग। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण के खिलाफ देवप्रयाग कांग्रेस कमेटी ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुवाई में कांग्रेसियों ने देवप्रयाग थाना प्रभारी प्रशांत बहुगुणा को ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर नई टिहरी थाने में इसी मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहरीर देकर त्वरित कार्यवाही मांग की। देवप्रयाग में दिए ज्ञापन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के उपरांत श्री राम धर्मार्थ सेवा न्यास के अध्यक्ष गिरीश चन्द्र पाण्डेय व अन्य लोगों द्वारा यज्ञ व गंगाजल छिड़ककर स्थल का कथित शुद्धिकरण किए जाने की बात कही गई।

शिकायतकर्ताओं के मुताबिक यह कृत्य अनुसूचित जाति व जनजाति समाज सहित देश की सामाजिक एकता का अपमान है। जो संविधान के अनुच्छेद 14 व 17 तथा एससी, एसटी अधिनियम का उल्लंघन करता है। ज्ञापन में दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर त्वरित गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में देवप्रयाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड आंदोलनकारी विनोद टोडरिया, प्रदेश सचिव जगदीशचंद्र आर्य, राकेश देवराज सहित कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। दूसरी और नई टिहरी शहर कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में दर्शनी रावत, असद आलम, विजयपाल रावत, लखवीर चौहान, प्रमोद पंवार, शंभू, विक्रम पंवार, सुरेश जोशी, गबर सिंह रावत आदि ने नई टिहरी थाने में तहरीर देते हुए कहा कि एस-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहल्द्वानी में शुद्धिकरण मामले में देवप्रयाग थाने में दी कांग्रेसियों ने तहरीर