एनजीटी के रोक का उल्लघंन कर बालू भंडारण का आरोप
पोटका में, कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने बालू माफिया और ठेकेदारों पर राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (NGT) के आदेशों का उल्लंघन करते हुए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास आवश्यक है, लेकिन प्राकृतिक संसाधनों के साथ छेड़छाड़ करने में सावधानी बरतनी चाहिए।

पोटका। कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश का खुला उल्लंघन करते हुए क्षेत्र के बालू माफिया और ठेकेदारों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का दोहन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास जरूरी है। लेकिन प्राकृतिक संसाधनों के साथ छेड़छाड़ करने में संयम बरतना चाहिए। उदाहरण स्वरूप पोटका के खड़ियासाईं स्थित प्रखंड मुख्यालय के सामने करीब 12,000 सीएफटी बालू का स्टॉक जमा किया गया। अंचल कार्यालय के द्वारा यह जांच का विषय है कि उक्त बालू वैध चालान के हैं या अवैध है। बालू स्टॉक से स्पष्ट होता है कि बालू माफियाओं का कारोबार एनजीटी रोक के बावजूद जारी है।
हांसदा ने कहा जिनका प्रशासनिक सेटिंग-गेटिंग है उसका बालू बिना रोक-टोक आ जा रहा है, जिनका सेटिंग नहीं है। उन्हीं का बालू गाड़ी सेटिंग पक्ष के इशारे पर प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बालू जब्त किया जाता है।


