शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, एनटीए को भंग किया जाए : कांग्रेस

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस ने यूजीसी-नेट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की है। पार्टी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की है और एनटीए को भंग करने की मांग की है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताएं जारी हैं।

शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, एनटीए को भंग किया जाए : कांग्रेस

नई दिल्ली, एजेंसी।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस ने यूजीसी- नेट की परीक्षा में कथित अनियमितता को लेकर गुरुवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग किया जाए।

नीट परीक्षा का संदर्भ

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में दावा किया कि मई, 2026 में नीट-यूजी परीक्षा पत्र लीक होने के बाद शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि अगले वर्ष से नीट परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में आयोजित की जाएगी। उनके अनुसार, इससे यह संदेश दिया गया कि सीबीटी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक नहीं हो सकता। रमेश ने दावा किया कि अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इस वर्ष का यूजीसी-नेट समाजशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र भी कथित रूप से लीक हुआ है जबकि यह परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।

अन्य आरोप

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि इससे पहले यूजीसी-नेट अंग्रेजी परीक्षा में प्रश्नों को पुराने प्रश्नपत्रों से बिना किसी बदलाव के उठाया गया था। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि परीक्षा का प्रारूप चाहे जो भी हो, प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताएं जारी हैं। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि शिक्षा मंत्रालय कमजोर है। एनटीए को जानबूझकर अक्षम एवं निष्क्रिय बना दिया गया है जिसके कारण परीक्षा का प्रारूप बदलने के बावजूद प्रश्नपत्र लीक और अन्य अनियमितताएं जारी हैं।

प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न

कांग्रेस ने किसकी अनियमितताओं का आरोप लगाया?
कांग्रेस ने यूजीसी-नेट परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।