जातिगत जनगणना का मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण, सरकार की नीयत साफ नहीं : अनिल जयहिंद

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

- कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने कहा, मौजूदा प्रारूप से

जातिगत जनगणना का मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण, सरकार की नीयत साफ नहीं : अनिल जयहिंद

कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनिल जयहिंद ने शनिवार को कहा कि जातिगत जनगणना का मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण है। सरकार की नीयत साफ नहीं है, इसलिए वह सही गिनती नहीं करवाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रारूप से जातियों की गिनती नहीं हो सकती है।

जातिगत जनगणना की खामियां

अनिल ने कहा कि सही गिनती से ही सही आंकड़े मिलेंगे और उससे ही सही हिस्सेदारी व सामाजिक न्याय संभव होगा। कांग्रेस जनगणना के मौजूदा प्रारूप को खारिज करते हुए इसकी प्रश्नावली रद्द करने की मांग की है। तेलंगाना और बिहार की तर्ज पर जातियों की प्रमाणित सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करके जनगणना की जाए। सरकार द्वारा जारी 40 सवालों की सूची में 10वें नंबर के सवाल से ही स्पष्ट है कि सरकार जातिगत जनगणना से भाग रही है।

अन्य पिछड़ा वर्ग की चिंता

उन्होंने कहा कि ड्रॉपडाउन सूची में सरकार द्वारा मान्य जातियों की एक तय सूची पहले से ही दर्ज होती है। जनगणना करने वाले को नागरिक की जाति पूछकर सूची में उसे चुनना होता है। इसमें कोई पूर्व निर्धारित सूची ही नहीं है। गलत तरीके से होने वाली जाति जनगणना की कीमत सबसे अधिक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)-ईबीसी (अति पिछड़े वर्ग) एवं वंचित वर्ग चुकाएंगे। अगर अलग-अलग नाम, उपनाम और स्पेलिंग के कारण त्रुटि हुई तो ओबीसी-ईबीसी की वास्तविक संख्या कैसे पता चलेगी? देश में लगभग 4,200 जातियां हैं, केंद्र व राज्यों सरकारों के पास पहले से ही इनकी सूचियां उपलब्ध हैं।

राहुल गांधी का पत्र

केंद्र सरकार को राहुल गांधी ने लिखा है पत्र

यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने इस अवसर पर बताया कि जतीय जनगणना में मौजूद खामियों पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि मौजूदा जातीय जनगणना के आवेदन प्रपत्र में एसटी और एससी श्रेणी में मौजूद उपजातियों के उल्लेख तो हैं, लेकिन ओबीसी वर्ग के कॉलम में पिछड़ा वर्ग के उपजातियों का लिस्ट मौजूद नहीं है। इससे देश की एक बड़ी आबादी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार जातीय जनगणना में इन खामियों को अगर सुधार नहीं करती है तो आने वाले समय में देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कांग्रेस ने जातिगत जनगणना के प्रारूप में क्या खामियाँ बताई हैं?−
कांग्रेस ने मौजूदा जातिगत जनगणना के प्रारूप को दोषपूर्ण बताया है और नई प्रश्नावली की मांग की है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजातिगत जनगणना का मौजूदा प्रारूप दोषपूर्ण, सरकार की नीयत साफ नहीं : अनिल जयहिंद