भाजपा रुख बदलने में माहिर : जयराम

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस ने कहा कि उसने इतिहास में नए आयाम स्थापित किए हैं, जबकि भाजपा रुख बदलने में माहिर है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह समझौता पहले के भारत-अमेरिका सहयोग का परिणाम है, जिसका भाजपा ने विरोध किया था।

भाजपा रुख बदलने में माहिर : जयराम

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस इतिहास में नए आयाम बनाती है, जबकि भाजपा ‘यू-टर्न’ (रुख बदलने) लेने में माहिर है। पार्टी ने यह बयान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए असैन्य परमाणु ऊर्जा समझौते के बाद बाद दिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स् पर पोस्ट कर कहा, यह समझौता केवल उस भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु सहयोग समझौते के कारण संभव हो सका, जो आठ अक्तूबर, 2008 को कानून के रूप में अस्तित्व में आया। इसका भाजपा ने बड़े पैमाने पर विरोध किया था। उन्होंने कहा, ‘जुलाई 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज (डब्ल्यू) बुश की बैठक से इस समझौते पर बातचीत की शुरुआत हुई।

भाजपा ने संसद के भीतर और बाहर इस ऐतिहासिक समझौते का लगातार विरोध किया था। रमेश ने कटाक्ष करते हुए कहा, लेकिन भाजपा पलटी मारने में माहिर है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsभाजपा रुख बदलने में माहिर : जयराम