गांधी प्रतिमा टाउनहाल पर राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त मार्ल्यापण कर दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती पर कांग्रेस दो अक्तूबर शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इनकी शुरूआत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं उत्तर प्रदेश के सह-प्रभारी अभिषेक दत्त महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पहुंच कर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों को प्रभातफेरी, संगोष्ठी और दलित बस्तियों में सहभोज समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान तीनों विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और योगदान को याद किया जाएगा।
संगोष्ठियों में महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री और मसूरिया दीन पासी के विचारों एवं योगदान पर चर्चा होगी। वहीं, दलित बस्तियों में पहुंचकर सहभोज के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और सहभागिता का संदेश देने की योजना है।

