कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रभावित मतदाताओं का सहयोग करें: थापर

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो..महवत्पूर्ण..ओलंपियाड पर सहयोग -कैंट विधानसभा में एसआईआर नोटिसों के समाधान को लेकर आयोजित हुई बैठक

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रभावित मतदाताओं का सहयोग करें: थापर

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर प्रभावित मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन, दस्तावेजी सहायता एवं हरसंभव सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर मतदाताओं की समस्याओं के समाधान का प्रयास करें।शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर द्वारा कैंट विधानसभा के विजय पार्क क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत जारी नोटिसों के समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई।अभिनव थापर ने बताया कि बैठक में बीएलओ , क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए एसआईआर नोटिसों से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने, दस्तावेजी प्रक्रिया को सरल बनाने तथा नोटिसों के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक सुझाव साझा किए गए। थापर ने कहा कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 47,711 मतदाताओं को एसआईआर के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जारी नोटिसों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर पहुंचकर प्रभावित मतदाताओं को आवश्यक मार्गदर्शन, दस्तावेजी सहायता एवं हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि कोई भी पात्र मतदाता केवल तकनीकी या प्रक्रियागत कारणों से अपने मताधिकार से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित एवं सही होना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में कांग्रेस नेता अमन बत्रा सहित सभी क्षेत्रवासियों, बीएलओ एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर प्रभावित मतदाताओं का सहयोग करें: थापर