एसआईआर अवैधानिक प्रक्रिया, लोकतंत्र की हत्या: मुन्ना तिवारी
बक्सर में पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाता पुनरीक्षण में चुनाव आयोग ने भाजपा और उसके गठबंधन को लाभ पहुंचाने के लिए नाम काटे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में केंद्र सरकार के बदलावों और फॉर्म 6 के बिंदु हटाने पर सवाल उठाए। उनके मुताबिक, दो चुनाव आयुक्तों की 14 आपत्तियों पर सुनवाई नहीं हुई।

बिहार चुनाव और चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोप
हमला चुनाव आयुक्तों ने आयोग में अपनी 14 आपत्तियों को दर्ज कराया था बिहार विधानसभा का चुनाव पूरी तरीके से भाजपा की देखरेख किया फोटो संख्या 13 कैप्शन - शहर के धोबीघाट में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी। बक्सर, कार्यालय संवाददाता। मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया पर केंद्र सरकार को कांग्रेस ने आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला है। पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में वोटर पुनरीक्षण प्रक्रिया में चुनाव आयोग के द्वारा मनमानी की गई थी। यह मनमानी पूर्ण रूप से भाजपा और उसके गठबंधन को लाभ पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग ने की थी जिसमें मतदाताओं का मैपिंग करके नाम काटने की प्रक्रिया की गई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के मनमाने बदलाव को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी तरीके से केंद्र सरकार के मुख्य चुनाव आयुक्त को कठपुतली बनाने के तौर पर किया गया। कहा कि आश्चर्यजनक रूप से फॉर्म 6 के कई बिंदुओं को बिना पूर्व अनुमति चुनाव आयोग किसके कहने पर हटाता है यह, यक्ष प्रश्न अब भी बना हुआ है। दो-दो चुनाव आयुक्तों ने आयोग में अपनी 14 आपत्तियों को दर्ज कराया था लेकिन, उनकी सुनवाई भी नहीं हो सकी। जो स्पष्ट करता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार किसी के दबाव में फैसलें लेते चले गए। बिहार का चुनाव पूरी तरीके से भाजपा की देखरेख और चुनाव आयोग के संरक्षण में एकतरफा तरीके से किया गया था। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश नेता डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, यूथ कांग्रेस के नेता शुभम तिवारी व नीलू मिश्र सहित अन्य थे।

