रमेश पहलवान बने पिछड़ा वर्ग विभाग के महानगर अध्यक्ष
हिन्दुस्तान, आगरा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग विभाग ने रमेश पहलवान को आगरा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घटना पर कांग्रेस के नेताओं ने खुशी व्यक्त की है। मनोज यादव, राम टंडन, मुन्नालाल वर्मा सहित कई नेताओं ने उनके मनोनयन का स्वागत किया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने आगरा निवासी रमेश पहलवान को कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का महानगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस नेता राम टंडन, मुन्नालाल वर्मा, गप्पी भाई, देवेंद्र चिल्लू, आशाराम प्रजापति, सुनील नौहवार, मनोज जैन आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।


