भुवन पाठक बने रचनात्मक कांग्रेस के उत्तराखंड सारथी
गैरुद में, रचनात्मक कांग्रेस ने भुवन पाठक को उत्तराखंड क्षेत्र के लिए सारथी नियुक्त किया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने इस नियुक्ति पर खुशी जताई। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि पाठक पिछले कई दशकों से समाज को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनकी नई भूमिका में वे नागरिक समाज संगठनों से संवाद करेंगे।

गरुड़, संवाददाता रचनात्मक कांग्रेस की ओर से उत्तराखंड क्षेत्र के लिए सारथी नियुक्त किया जा रहा है। आपके सामाजिक-राजनीतिक समझ, जनसंपर्क के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता आपको हमारी टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाते हैं।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट ने पाठक को उत्तराखंड रचनात्मक कांग्रेस का सारथी बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त किया हैं। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कह कि पिछले कई दशकों से भुवन पाठक समाज के मध्य लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। द्वेष और नफरत के विरुद्ध मानवीय चेतना और भारतीय जीवन परम्परा को जीवित किया। उससे रचनात्मक कार्य से कांग्रेस उत्तराखंड में सशक्त होगी।नई जिम्मेदारी में मिली यह भूमिकागरुड़।
पाठक को जो जिम्मेदारी मिली उसके आधार पर उनकी भूमिका भी बदली हुई है। अब वह नागरिक समाज संगठनों, सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे। जनसमूहों और समुदाय आधारित संगठनों का डाटाबेस तैयार करेंगे। जो संघर्ष, जन मुद्दों, आजीविका, सामाजिक न्याय, संविधान और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों पर काम कर रहे हों; साथ ही शिक्षाविदों, नीति संस्थानों, पत्रकारों, सांस्कृतिक क्षेत्र और सांस्कृतिक उद्योगों से जुड़े लोगों को भी शामिल करना।


