ममता घर वापसी करें, बंगाल कांग्रेस को उनका नेतृत्व स्वीकार : अधीर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

--टीएमसी में कलह के बाद कांग्रेस नेता ने दिया न्यौता --टीएमसी बोली-आधिकारिक प्रस्ताव पर ही

ममता घर वापसी करें, बंगाल कांग्रेस को उनका नेतृत्व स्वीकार : अधीर

कोलकाता, एजेंसी। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को ममता बनर्जी से अपने विधायकों और सांसदों के साथ पार्टी में लौटने की अपील की। ​​उन्होंने कहा कि कांग्रेस पश्चिम बंगाल में उनके नेतृत्व को स्वीकार करने के लिए तैयार है। ज्ञात हो कि कांग्रेस से अलग होकर ही ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी बनाई थी। पार्टी में हुई फूट का जिक्र करते हुए राज्य कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस समय किसी अलग संगठन की जरूरत नहीं है। विधानसभा चुनावों में हार के बाद टीएमसी में अब ज्यादा कुछ बचा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम ममता बनर्जी से अपील करेंगे कि वे अपने सभी बचे हुए विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में शामिल हो जाएं। उन्होंने कहा कि ममता ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का सहारा लिया है, इसलिए उन्हें पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए। साथ ही अपना ‘बोझ’ पीछे छोड़ने की बात भी कही। उनका इशारा टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की ओर था.

टीएमसी आधिकारिक प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि पार्टी ऐसे प्रस्ताव पर तभी विचार करेगी, जब वह कांग्रेस नेतृत्व की ओर से औपचारिक रूप से आएगा। रॉय ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने वही कहा जो उन्हें लगा। हमें कुछ नहीं कहना है। टीएमसी अब एक अलग पार्टी है। अगर कांग्रेस कोई आधिकारिक प्रस्ताव लाना चाहती है, तो हम पार्टी में इस मामले पर चर्चा करेंगे। चौधरी की ‘बोझ’ वाली टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर रॉय ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के बिना पार्टी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।

सामान्य प्रश्न

✦अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी से क्या अपील की?−
अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी से अपने विधायकों और सांसदों के साथ कांग्रेस में लौटने की अपील की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsममता घर वापसी करें, बंगाल कांग्रेस को उनका नेतृत्व स्वीकार : अधीर