ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसत्ता के लिए दुश्मनी भूलकर भाजपा और कांग्रेस हुए एक, यहां होगा गठबंधन

सत्ता के लिए दुश्मनी भूलकर भाजपा और कांग्रेस हुए एक, यहां होगा गठबंधन

एक दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम के तहत मिजोरम की चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) में भाजपा का कांग्रेस के छह सदस्यों के समर्थन के साथ सत्तारूढ़ होना लगभग तय है। मिजोरम भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह...

सत्ता के लिए दुश्मनी भूलकर भाजपा और कांग्रेस हुए एक, यहां होगा गठबंधन
एजेंसी ,एजलSun, 29 Apr 2018 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

एक दिलचस्प राजनीतिक घटनाक्रम के तहत मिजोरम की चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) में भाजपा का कांग्रेस के छह सदस्यों के समर्थन के साथ सत्तारूढ़ होना लगभग तय है। मिजोरम भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। 

उल्लेखनीय है कि चुनाव में किसी भी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। सीएडीसी बांग्लादेश और म्यांमार की सीमा से लगे दक्षिण-पश्चिमी मिजोरम में रह रहे चकमा लोगों के लिए एक स्वायत्त परिषद है। भाजपा और कांग्रेस राजनीतिक रूप से एक दूसरे के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं और दोनों का एक साथ आना एक दिलचस्प घटनाक्रम होगा।

भाजपा नेता ने कहा कि उनकी पार्टी सीएडीसी में पांच सदस्यों के साथ जिला परिषद की अगुवाई करेगी। राज्य के खेल मंत्री और कांग्रेस नेता जोदिंतलुंअगा ने 25 अप्रैल को कहा था कि चुनाव के बाद दोनों दलों के स्थानीय नेताओं के बीच गठजोड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम का दिल्ली या आगामी विधानसभा चुनावों में कोई असर नहीं होगा। 

बीस सदस्यीय सीएडीसी के लिए हुए चुनाव में खंडित जनादेश मिला है। मिजो नेशनल फ्रंट को आठ सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस को छह और भाजपा को पांच सीटों पर जीत मिली है। अदालत के आदेश पर एक सीट के लिए चुनाव पर रोक लगी हुई है।

UP Board result 2018: फेल छात्र हो सकते हैं पास, साल नहीं होगा बर्बाद

PM का दावा: अब हर गांव में बिजली,कांग्रेस बोली-झूठा क्रेडिट ले रही BJP

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें