जेपीसी की प्रक्रिया पर वेणुगोपाल ने उठाए सवाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

--एफसीआरए पर विचार कर रही जेपीसी का है मामला --हितधारकों से परामर्श नहीं लेने का

जेपीसी की प्रक्रिया पर वेणुगोपाल ने उठाए सवाल

नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक (एफसीआरए), 2026 पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में हितधारकों से कोई सार्थक परामर्श नहीं हो रहा है। उन्होंने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। वेणुगोपाल ने पत्र में लिखा कि अगर विधेयक को जल्दबाजी में पारित कराया जाता है तो यह उस उद्देश्य को विफल कर देगा, जिसके लिए सदन ने विधेयक को जेपीसी के पास भेजा था। इससे महत्वपूर्ण संसदीय प्रक्रिया महज औपचारिकता बनकर रह जाएगी। उन्होंने कहा कि विधेयक 25 मार्च, 2026 को लोकसभा में पेश किया गया था और इसके प्रावधानों को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई थी।

पत्र में कहा गया है कि प्रस्तावित प्रावधान गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), अल्पसंख्यक संस्थानों, स्कूलों, अस्पतालों, अनाथालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को प्रभावित कर सकते हैं।वेणुगोपाल ने लोकसभा अध्यक्ष से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि समिति सभी प्रभावित हितधारकों, एनजीओ, धर्मार्थ संस्थाओं, धार्मिक निकायों, स्वैच्छिक संगठनों, कानूनी विशेषज्ञों और राज्य सरकारों से विचार एवं सुझाव प्राप्त करे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेपीसी की प्रक्रिया पर वेणुगोपाल ने उठाए सवाल