गुजरात सरकार पर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कांग्रेस का आरोप, भाजपा का इनकार

अहमदाबाद, भाषा,
Follow us on Google News
share

कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि गुजरात सरकार उस कंपनी के बनाये हुए धमन-1 वेंटिलेटरों को बढ़ावा देकर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसका स्वामित्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी...

गुजरात सरकार पर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का कांग्रेस का आरोप, भाजपा का इनकार

कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि गुजरात सरकार उस कंपनी के बनाये हुए धमन-1 वेंटिलेटरों को बढ़ावा देकर कोरोना वायरस रोगियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसका स्वामित्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के एक मित्र के पास है।

सत्तारूढ़ भाजपा ने इन आरोपों को निराधार कहकर खारिज कर दिया। पार्टी ने कहा कि विपक्षी दल ऐसे आरोप लगाकर एक स्थानीय निर्माता की छवि को खराब कर रहा है। गुजरात सरकार ने बुधवार को धमन-1 जीवनरक्षक प्रणालियों को खरीदने के अपने निर्णय का बचाव करते हुए दावा किया था कि वे किसी भी अन्य वेंटिलेटर की तरह अच्छे हैं तथा उन्हें केन्द्र द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रयोगशाला ने प्रमाणित किया है। 

प्रधान स्वास्थ्य सचिव जयंती रवि ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था कि राजकोट स्थित ज्योति सीएनसी ने धमन-1 ब्रांड वाले वेंटिलेटर विकसित किए हैं। कंपनी ने अप्रैल में कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान राज्य में जीवन रक्षक प्रणाली की कमी होने के समय में ऐसे 866 वेंटिलेटर सरकार को दान किए थे। किंतु कांग्रेस की राज्य इकाई ने दावा किया कि कंपनी के मालिक पराक्रम सिंह जड़ेजा रूपाणी के मित्र हैं। 

कंग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा, 'धमन-1 कोई वेंटिलेटर है ही नहीं। यह महज एक यंत्रीकृत एम्बु-बैग है जो शरीर में आक्सीजन की आपूर्ति करता है। हम किसी कंपनी के खिलाफ नहीं हैं। हमारा यह दृढ़ता से मानना है कि इन तथाकथित वेंटिलेटरों को इसलिए खरीदा गया ताकि मुख्यमंत्री के मित्र की स्वामित्व वाली कंपनी को बढ़ावा दिया जा सके।' 

इन आरोपों से इंकार करते हुए गुजरात भाजपा के प्रवक्ता भरत पंड्या ने कहा, 'हम एक स्थानीय निर्माता और दानदाता की छवि को खराब करने के कांग्रेस के प्रयास की भर्त्सना करते हैं। कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह वोकल फार लोकल की अवधारणा के खिलाफ है। इन वेंटिलेटरों को तीन विभिन्न परीक्षण एजेंसियों से अनुमति दी गयी है।'

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में नौ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है और बतौर चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले आजतक समेत अन्य ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। मदन ने नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। खाली समय में नई जगहें घूमना, लॉन टेनिस, क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।