कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं। जयराम रमेश ने कहा कि 2014 के बाद से सरकार के दावों की वास्तविकता उजागर हुई है। उन्होंने विभिन्न मुद्दों का उल्लेख करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पार्टी ने शिक्षा मंत्री की परीक्षा प्रणाली में भ्रष्टाचार और अन्य मामलों पर भी सरकार को जवाब देने को कहा।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीयत पर उठाए सवाल

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि केंद्र सरकार का ‘ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा’ का नारा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है। अपने आरोपों के समर्थन में पार्टी ने सिलसिलेवार कई मुद्दे गिनाते हुए सरकार से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मई 2014 के बाद की घटनाओं ने इस दावे की वास्तविकता को उजागर कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नोटबंदी पर की गई टिप्पणी का उल्लेख करते हुए जयराम ने कहा कि मनमोहन सिंह ने इसे संगठित लूट और वैध ठहराई गई लूट बताया था। जयराम ने आरोप लगाया कि गुजरात स्टेट पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (जीएसपीसी) को ओएनजीसी में विलय कर 20,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को छिपाने का प्रयास किया गया। चुनावी बॉन्ड योजना को ‘चंदा दो, धंधा लो’ घोटाला करार देते हुए कहा कि इससे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढावा मिला। इसके साथ पीएम केयर फंड और राफेल सौदा भी बड़ा घोटाला है। उन्होंने दावा किया कि हाल के सप्ताहों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं, जो सरकार के भ्रष्टाचार विरोधी दावों पर सवाल खड़े करती हैं। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इससे लोगों की आस्था को चोट पहुंची है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट द्वारा सीबीआई जांच के निर्देश दिए जाने के बावजूद वह पद पर बने हुए हैं。

कांग्रेस के आरोप

पार्टी महासचिव ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पर रिश्तेदारों को कथित लाभ पहुंचाने के आरोपों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोप भी लगाया कि विपक्षी दलों को वित्तीय प्रलोभन देकर तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में एक राज्य मंत्री अपनी ही मंत्रालय की योजना के तहत सब्सिडी लेने के बावजूद पद पर बने हुए हैं। पर्यावरण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री के चार करीबी सहयोगियों को अचानक हटाने का उल्लेख करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि इससे कई सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ई-20 पेट्रोल से जुड़े फैसलों से एक केंद्रीय मंत्री के परिवार को लाभ पहुंचाने का प्रयास हो रहा है तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री के परिवार के सदस्य शासन-प्रशासन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री पर हमला

कांग्रेस नेता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर भी निशाना साधा। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में परीक्षा प्रणाली भ्रष्ट और समझौता परक बन गई है, जिससे करोड़ों युवाओं की उम्मीदों को आघात पहुंचा है। पेपर लीक एक बड़ा मुद्दा है। इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने के साथ उन्होंने केंद्र सरकार से जवाब देने की मांग की।

सामान्य प्रश्न

कांग्रेस ने सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं?
कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए हैं, जिसमें चुनावी बॉंड योजना और पीएम केयर फंड शामिल हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।