कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक
कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक कांग्रेस पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से लिया फीड

ओबरा, हिंदुस्तान संवाद। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत सोनभद्र में जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को ओबरा स्थित मानस भवन में एआईसीसी पर्यवेक्षक अली मेहंदी, पीसीसी पर्यवेक्षक भगवती प्रसाद चौधरी और राजेश साहनी ने ओबरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं, छात्र संगठन एवं युवा संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात कर नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर फीडबैक लिया। संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ओबरा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं एआईसीसी सोनभद्र-चंदौली प्रभारी पर्यवेक्षक अली मेहंदी तथा पीसीसी सदस्य भगवती प्रसाद चौधरी ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ईश्वरी नारायण सिंह के आवास पर वार्ता की।
इस दौरान अली मेहंदी ने संगठन सृजन अभियान की जानकारी देते हुए संगठन को मजबूत करने, नए जिलाध्यक्ष के चयन और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। पर्यवेक्षकों ने बताया कि जिले में जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित कर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया जाएगा। इन बैठकों में संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। अभियान के तहत पर्यवेक्षकों ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर जिला एवं शहर अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों को लेकर राय जानी। युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी फीडबैक लिया गया। पर्यवेक्षकों ने कहा कि प्राप्त सुझावों के आधार पर जिलाध्यक्ष पद के लिए योग्य नामों का पैनल तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद 8 सितंबर जनपद के नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम की घोषणा किए जाने की संभावना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड, ईश्वरी नारायण सिंह, अवधेश कुमार सिंह, राकेश मिश्रा, राघवेंद्र नारायण तिवारी, हाजी फरीद अहमद, कमलेश ओझा, सिद्धार्थ शंकर प्रजापति, बृजेश तिवारी, अशोक राय, सुशील सिंह आदि मौजूद रहे।


