ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस के तीन और प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा सौंपा, अब तक छह प्रदेश अध्यक्षों ने राहुल को भेजा इस्तीफा

कांग्रेस के तीन और प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा सौंपा, अब तक छह प्रदेश अध्यक्षों ने राहुल को भेजा इस्तीफा

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद से इस्तीफों की झड़ी लग गई है। कांग्रेस के तीन और प्रदेश अध्यक्षों ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।...

कांग्रेस के तीन और प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा सौंपा, अब तक छह प्रदेश अध्यक्षों ने राहुल को भेजा इस्तीफा
हिटी,नई दिल्लीTue, 28 May 2019 04:56 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद से इस्तीफों की झड़ी लग गई है। कांग्रेस के तीन और प्रदेश अध्यक्षों ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा भेजने वालों में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़, झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय रॉय और असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के अध्यक्ष रिपुन बोरा शामिल हैं। पंजाब की गुरदासपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सनी देओल के हाथों शिकस्त मिलने के बाद सुनील जाखड़ ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है।

जाखड़ ने पत्र में लिखा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के समर्थन के बावजूद वह सीट को बरकरार नहीं रख पाए। हालांकि कांग्रेस का पंजाब में प्रदर्शन अच्छा रहा था और पार्टी ने लोकसभा की 13 में से आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा और शिअद ने दो-दो सीटें और आप ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

राहुल गांधी अध्यक्ष रहेंगे या पद छोड़ेंगे, संशय बरकरार

लोकसभा चुनाव में पार्टी की दयनीय स्थिति को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय रॉय ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। रॉय ने मीडिया को बताया कि हाल के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति को देखते हुए और उसके परिणाम अच्छे नहीं आने की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  लोकसभा चुनाव में झारखंड की 14 सीटों में से कांग्रेस ने सिर्फ एक सीट जीती है।

सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ को पराजित किया। इसके साथ ही असम प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने लिखा है कि असम में पार्टी की अपमानजनक हार के बाद मेरा विवेक मुझे असम अध्यक्ष के रूप में काम करने की अनुमति नहीं देता है। कांग्रेस ने असम की 14 सीटों में से सिर्फ तीन पर ही जीत हासिल कर पाई है।

हार के बाद कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल से मिले अहमद पटेल और वेणुगोपाल

अब तक छह प्रदेश अध्यक्षों का इस्तीफा
लोकसभा चुनाव में राज्यों में खराब प्रदर्शन को लेकर अब तक कांग्रेस के छह राज्य प्रमुख अपना इस्तीफा राहुल को सौंप चुके हैं। पंजाब, झारखंड और असम के प्रदेश अध्यक्षों से पहले यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, ओडिशा कांग्रेस प्रमुख निरंजन पटनायक और महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चाह्वाण अपना इस्तीफा राहुल गांधी को सौंप चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें