बड़े इम्तिहान की ओर कांग्रेस, चंडीगढ़ केस में युवती के फोन से क्या मिला; पढ़ें टॉप 5 खबरें

Gaurav लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो लीक का मामला गर्माया हुआ है। हेमंत सोरेन की विधायकी पर राजभवन ने चुप्पी साधी है। उधर भारत जोड़ो यात्रा अब केरल के चेप्पुड पहुंच गई है। पढ़ें टॉप खबरें...

बड़े इम्तिहान की ओर कांग्रेस, चंडीगढ़ केस में युवती के फोन से क्या मिला; पढ़ें टॉप 5 खबरें

भारत जोड़ो यात्रा बड़े इम्तिहान की ओर, चुनौतियों भरे होंगे अगले तीनों राज्य
भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में करीब 200 किलोमीटर का सफर तय कर चेप्पुड (केरल) पहुंच गई है। अगले 12 दिन अभी यात्रा केरल के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए एक अक्टूबर को कर्नाटक में दाखिल होगी। यहीं से यात्रा का असल इम्तेहान शुरू होगा। क्योंकि, कर्नाटक में भाजपा सरकार है और प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

चंडीगढ़ केस: आरोपी युवती के फोन से क्या मिला? पुलिस ने दी जानकारी
पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में अश्लील वीडियो लीक का मामला गर्माया हुआ है। इसी बीच पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्हें आरोपी युवती के फोन से केवल चार वीडियो बरामद हुए हैं। युवती पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसने हॉस्टल की कई लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर रिलीज कर दिए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

किस हाल में हैं ईसाई और मुसलमान बनने वाले दलित? जानकारी जुटाएगी सरकार
ईसाई या इस्लाम में धर्मांतरण करने वाले अनुसूचित जाति के लोगों या दलितों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति क्या है? इसकी जानकारी हासिल करने के लिए केंद्र सरकार नेशनल कमीशन का गठन करने की तैयारी में है। यह कमीशन उन अनुसूचित जाति या दलितों की स्टडी करेगा जिन्होंने हिंदू, बौद्ध और सिख के अलावा अन्य धर्मों में धर्मांतरण किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

हेमंत सोरेन की विधायकी पर राजभवन की चुप्पी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पिछले तीन हफ्ते से विधानसभा सदस्यता पर जारी संशय को दूर करने के लिये सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। सूत्रों के अनुसार खनन लीज मामले में चुनाव आयोग के मंतव्य के आधार पर राजभवन के फैसले के बढ़ते इंतजार को खत्म कराने के उद्देश्य से सीएम सोरेन शीर्ष अदालत जाने के लिये विधिक राय ले रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

रूस से तेल खरीदने पर भारत को कितना हुआ फायदा, आंकड़ों से समझें
हाल ही में उज्बेकिस्तान के समरकंद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की मुलाकात चर्चा में रही। इस दौरान यूक्रेन युद्ध को लेकर मोदी ने पुतिन को नसीहत भी दी। यूक्रेन युद्ध के बाद रूस पर अमेरिका समेत कई देशों के कड़े प्रतिबंधों के बावजूद भी भारत ने रूस से तेल खरीदना जारी रखा था। आइए समझते हैं कि इससे भारत को कितना फायदा हुआ है। (पढ़ें पूरी खबर)

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Gaurav

लेखक के बारे में

Gaurav

GAURAV PRABHAT PANDEY

और पढ़ें