छात्रों को औषधि गुणवत्ता के बारे में बताया
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
मुरादनगर के आईटीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को कंप्यूटर एडेड डिजाइन टूल्स पर एक सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में छात्रों को औषधि गुणवत्ता और इंडियन फार्माकोपिया कमीशन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. वी कलईसेल्वन और अन्य प्रमुख व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।

मुरादनगर,चंद्रशेखर त्यागी। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित आईटीएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को कंप्यूटर एडेड डिजाइन टूल्स विषय पर सम्मेलन आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को औषधि गुणवत्ता और इंडियन फार्माकोपिया कमीशन के बारे में बताया। इसका शुभारंभ इंडियन फार्माकोपिया कमीशन के सचिव डॉ. वी कलईसेल्वन, डॉ. विमल गुप्ता, कॉलेज के चेयरमैन डॉ.आरपी चड्ढा, वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा, निदेशक डॉ. एस सदीश कुमार और डॉ. मधु वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


