बंगाल में नाव हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल में हुए नाव हादसे में मृतकों के लिए शोक व्यक्त किया। मोदी ने पीड़ित परिवारों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी दुख प्रकट किया।

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को बंगाल में नाव हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि की घोषणा भी की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि हादसे में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी घटना पर शोक जताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


