मोहाना का भी बढ़ा जलस्तर, बढ़ी धड़कनें

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

भारत-नेपाल सीमा पर मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों और किसानों में चिंता बढ़ गई है। पिछले एक दशक से इस नदी के कारण सीमाई इलाके का भूगोल बदल गया है। जसनगर, फुहारीबाबा, और अन्य गांव के लोगों को बाढ़ का भय सता रहा है, जिससे उनकी फसल पर संकट आ गया है।

मोहाना का भी बढ़ा जलस्तर, बढ़ी धड़कनें

तिकुनियां। भारत नेपाल सीमा पर बह रही मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों व किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई है। लोगों को बाढ़ का भय सताने लगा है। सीमा पर पिछले एक दशक से कोहराम मचाती आ रही मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से सीमाई इलाके में रहने वाले लोग बेचैन है। मोहाना नदी की विनाशलीला के चलते पिछले एक दशक से सीमाई इलाके का भूगोल बदल गया है। नेपाल में बहने वाली पथरहिया,कर्णाली, कंदरा आदि नदियां सीधे पहाड़ो से आकर मोहाना में मिलती है, जिस कारण मोहाना नदी विकराल रूप धारण कर भारतीय सीमा में कोहराम मचाती है।

मोहाना नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव जसनगर, फुहारीबाबा, बाबापुरवा, जनकपुर आदि गांवों के वाशिंदों को बाढ़ का भय सताने लगा है और किसानों को गन्ने व धान की फसल को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsमोहाना का भी बढ़ा जलस्तर, बढ़ी धड़कनें