पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल, माइलेज घटने से बाइक सवार परेशान

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

मल्लावां में बाइक सवार पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और माइलेज में गिरावट से परेशान हैं। कई वाहन चालकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं और शिकायत की है कि पुरानी बाइकों का माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर से भी कम हो गया है। उन्‍होंने कीमतों में राहत और जांच की मांग की है।

पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल, माइलेज घटने से बाइक सवार परेशान

मल्लावां, संवाददाता। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच वाहनों का माइलेज कम मिलने से बाइक सवार परेशान हैं। कई वाहन चालकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि बाइक पहले की अपेक्षा कम एवरेज दे रही हैं। पुरानी बाइकों का माइलेज 20 किलोमीटर प्रति लीटर से भी कम होने का दावा किया जा रहा है। वाहन चालक अरुण कुमार, सोने लाल, संजय और अनिल कुमार ने बताया कि पेट्रोल महंगा होने के बावजूद बाइक का माइलेज कम हो गया है। इससे आने-जाने पर खर्च बढ़ रहा है। बाइक मैकेनिक छोटू मिश्रा ने बताया कि रोजाना कई बाइकें कम माइलेज की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं।

कुछ ग्राहक 100 रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक के 20 किलोमीटर भी न चलने की शिकायत करते हैं। वाहन चालकों ने पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच कराने और कीमतों में राहत देने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल, माइलेज घटने से बाइक सवार परेशान