सोन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटीय गांवों में बढ़ी चिंता

हिन्दुस्तान, जहानाबाद
Follow us on Google News
share

मेहंदिया, निज संवाददाता।हालांकि पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन पिछले कई दिनों से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लोग संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क हैं।

सोन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटीय गांवों में बढ़ी चिंता

मेहंदिया, निज संवाददाता। सोन नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से नदी किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ने लगी है। हालांकि पानी अभी खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन पिछले कई दिनों से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए लोग संभावित बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क हैं। सोन तटवर्ती बेलाव, सोहसा, बाथे, परासी सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन यदि पानी बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो निचले इलाकों में परेशानी उत्पन्न हो सकती है। जलस्तर बढ़ने से खेतों में लगी फसलों के प्रभावित होने के साथ ही नदी किनारे रहने वाले परिवारों को आवागमन, पशुओं की सुरक्षा और रोजमर्रा के कार्यों में परेशानी की आशंका है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सोन नदी के जलस्तर की नियमित निगरानी कराने और तटीय क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियां रखने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसोन नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटीय गांवों में बढ़ी चिंता