लापता पुत्र की तलाश की मांग, दी तहरीर

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

खुटार के गांव सौफरी के निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र कमलेश तीन माह पूर्व जयपुर के कोटपुतली क्षेत्र में काम करने गया था। 12 दिनों से कमलेश का कोई संपर्क नहीं हो रहा है। राकेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही, बेटे के लापता होने की आशंका जताई है।

लापता पुत्र की तलाश की मांग, दी तहरीर

खुटार। क्षेत्र के गांव सौफरी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसका 28 वर्षीय पुत्र कमलेश करीब तीन माह पूर्व प्रांत राजस्थान के जिला जयपुर के थाना कोटपुतली के चोटिया महालक्ष्मी क्रेशर पर काम करने गया था। वहां पत्थर वाली मशीन पर काम करता है। आरोप है कि वहीं के ठेकेदार ने कमलेश को बुलाया था। गांव से अकेला गया था। करीब 12 दिनों से कमलेश से कोई संपर्क नहीं हुआ। मोबाइल फोन स्विच ऑफ जा रहा है। राकेश कुमार ने कहा कि कमलेश ने अपना हिसाब करने के बाद तीन लोग उसे चार पहिया में बैठाकर कही ले गए। मोबाइल फोन एक व्यक्ति उठा रहा है और कोई जानकारी नहीं दे रहा है।

इससे अनहोनी की आशंका है। कमलेश की पत्नी, दो बच्चें, परिजन परेशान है। शुक्रवार को राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsलापता पुत्र की तलाश की मांग, दी तहरीर