अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर बीईईओ सख्त, दिए कड़े निर्देश

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
Follow us on Google News
share

मंडरो में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने स्कूलों में विद्यार्थियों की अपार आईडी निर्माण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है। सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया है कि प्राथमिकता से सभी विद्यार्थियों की आईडी बनाएं और कक्षा एक के बच्चों के नाम यू-डायस पोर्टल पर जोड़ें।

अपार आईडी बनाने में लापरवाही पर बीईईओ सख्त, दिए कड़े निर्देश

मंडरो। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी,मिर्जाचौकी (मंडरो) ने यू-डायस पोर्टल पर विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में हो रही धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग,झारखंड तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी,साहेबगंज के निर्देशानुसार सभी विद्यार्थियों की अपार आईडी यू-डायस पोर्टल के माध्यम से बनाना अनिवार्य है।इसके लिए पूर्व में भी समय-सीमा निर्धारित की गई थी, बावजूद कई विद्यालयों में कार्य अधूरा है।कई स्कूलों में 40 से 50 विद्यार्थियों की अपार आईडी अब भी नहीं बनी है, जबकि लगभग 32 विद्यालयों द्वारा यू-डायस पोर्टल पर कक्षा एक के बच्चों का नाम भी नहीं जोड़ा गया है।प्रखंड

शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि वे प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाना सुनिश्चित करें तथा कक्षा एक के सभी बच्चों का नाम यू-डायस पोर्टल पर अविलंब जोड़ें। साथ ही प्रखंड साधन सेवी एवं संकुल साधन सेवियों को भी विद्यालयों की सतत निगरानी कर कार्य समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। इससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं डिजिटल व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पहल तेज हो गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।