धड़कते दिल के साथ पेनिट्रेटिंग इंजरी मामले में सफल सर्जरी की
हिन्दुस्तान, रिषिकेष
एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सर्जरी विभाग में हुई सफल सर्जरीएम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा सर्जरी विभाग में हुई सफल सर्जरीदिल में नुकीली वस्तु घुसने से परेशान था रोगी

नुकीली वस्तु से दिल में लगी गंभीर चोट पेनिट्रेटिंग इंजरी के मामले में एम्स ऋषिकेश के ट्रॉमा विशेषज्ञों की टीम ने एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। जिसमें धड़कते दिल के साथ मरीज के दिल की सर्जरी हुई। सर्जरी करने वाले चिकित्सकों की टीम में ट्रामा सर्जन डॉ. नीरज कुमार के अलावा डॉ. एकता, डॉ. रुशल, डॉ. गर्वित शामिल रहे। जबकि एनेस्थीसिया टीम में डॉ. प्रवीण तलवार, डॉ. संदीप, डॉ. मिन्हाज का विशेष सहयोग रहा। संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने सर्जरी करने वाली टीम के कार्यों की सराहना की है।


