स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति के अनुरूप : बीईओ

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन 100 छात्र-छात्राओं को संस्था

स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण नई शिक्षा नीति के अनुरूप : बीईओ

सुल्तानगंज, निज संवाददाता। कृष्णानंद सूर्यमल मॉडल इंटर स्कूल, सुल्तानगंज में भारत स्काउट एंड गाइड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण का समापन सोमवार को समारोहपूर्वक किया गया। मुख्य अतिथि बीईओ तनु कुमारी ने इस प्रकार के आयोजन को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक व नई शिक्षा नीति के अनुरूप बताया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संगठन आयुक्त विपिन कुमार सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति में विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम कुमार चौरसिया और सहायक सचिव अमरनाथ सिंह उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. अजय कुमार ने की। उन्होंने विद्यालय परिवार की टीम भावना, छात्र-छात्राओं के उत्साह व अनुशासन तथा विभागीय पदाधिकारियों के सहयोग व मार्गदर्शन को विद्यालय के लगातार आगे बढ़ने का संबल बताया।

समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। लगभग 100 छात्र-छात्राओं को संस्था का स्कार्फ, बैज और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में मुख्य रूप से स्काउट शिक्षक उमेश कुमार रजक, गाइड शिक्षिका सीमा कुमारी, चंद्रशेखर चौधरी, संजीव कुमार, नवल कुमार कुशवाहा, केशव तोमर, अवधेश कुमार आदि ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।