असंतुष्ट फरियादी सरकारी खर्च पर जाएंगे सीएम से शिकायत करने

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में फरियादियों को अब सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत करने का मौका मिलेगा। जिला प्रशासन पटना आने-जाने, भोजन आदि की व्यवस्था करेगा। असंतुष्ट फरियादी अपनी शिकायत पोर्टल पर पुनः दर्ज कराएं। राज्य स्तरीय सहयोग शिविर हर महीने के दूसरे मंगलवार को आयोजित होगा।

असंतुष्ट फरियादी सरकारी खर्च पर जाएंगे सीएम से शिकायत करने

मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। जिला, प्रखंड व पंचायतों में आयाजित सहयोग शिविर से असंतुष्ट फरियादी अब सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत कर सकेंगे। सीएम से शिकायत के लिए पटना आने-जाने और भोजन आदि की व्यवस्था संबंधित जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। फरियादियों को सिर्फ अपनी शिकायत वास्तविक कारणों के साथ पोर्टल पर दोबारा दर्ज करानी होगी।हर माह के दूसरे मंगलवार को पटना में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सहयोग शिविर की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में उन फरियादियों को जाने का मौका मिलेगा, जिनकी समस्या का निदान जिला स्तरीय सहयोग शिविर में नहीं हो पाता है।

ऐसे फरियादियों को पटना आने-जाने का खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा। संबंधित जिला प्रशासन को फरियादी के आने-जाने और भोजन आदि का खर्च वहन करने का आदेश दिया गया है। इसके साथ ही दूरस्थ जिलों के फरियादियों के लिए राजधानी से पास के जिला मुख्यालय में एक दिन पहले पहुंचने और उनके आवासन की व्यवस्था का आदेश संबंधित जिला प्रशासन को दिया गया है। इसके तहत अररिया और कटिहार के फरियादी एक दिन पहले ही बेगूसराय पहुंचकर विश्राम करेंगे और अगले दिन पटना के लिए रवाना होंगे। वहीं, किशनगंज व पूर्णिया के फरियादी एक दिन पहले समस्तीपुर में विश्राम करेंगे, जबकि सहरसा और सुपौल के फरियादी एक दिन पहले मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे और अगले दिन पटना के लिए रवाना होंगे। वहीं, भागलपुर और बांका के फरियादी नालंदा और पश्चिम चंपारण व मधेपुरा के फरियादी एक दिन पहले वैशाली पहुंचेंगे। पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय में 14 जुलाई को राज्य सहयोग कार्यक्रम का आयोजन होगा और फरियादियों को चार नंबर गेट से प्रवेश मिलेगा। प्रवेश द्वार पर ही उनका निबंधन कर लिया जाएगा।

Kundan Kumar

लेखक के बारे में

Kundan Kumar

शॉर्ट बायो: कुंदन कुमार पिछले 21 साल से पत्रकारिता कर रहे हैं। वर्तमान समय में हिन्दुस्तान के सिटी टीम का नेतृत्व बतौर चीफ रिपोर्टर कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
कुंदन कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित नाम है। जिन्हें पत्रकारिता में 21 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में सिटी रिपोर्टिंग टीम को लीड कर रहे हैं। प्रशासनिक खबरों पर इनकी मजबूत पकड़ है।

करियर का सफर
कुंदन ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में प्रभात खबर से की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सहारा में भी काम किया और सिटी केबुल में बतौर न्यूज एंकर काम किया है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रशासनिक रिपोर्टिंग
कुंदन B.Sc (केमेस्ट्री) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमाधारी हैं। प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ के कारण सरकारी योजनाओं, आदेश निर्देश आदि की अच्छी परख है और इसपर इन्होंने बेहतरीन काम किया है।

विजन
प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता के हिसाब से पक्की खबरे प्रस्तुत करना और खबरों को आम लोगों के लिए उपयोगी और जानकारी परक बनाना इनका उद्देश्य है।

विशेषज्ञता
विशेष मौकों और घटनाओं की तथ्यपरक रिपोर्टिंग करना और टीम की खबरों को मानक पर कसने में ये दक्ष हैं। बड़ी घटनाओं में कवरेज की रूपरेखा तुरंत तैयार करना और उन्हें धरातल पर उतारना भी इनकी खास विशेषता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।