ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमुंबई के घाटकोपर, विक्रोली, गोवंडी, भांडुप में अज्ञात गैस की बदबू की शिकायत कर रहे हैं लोग

मुंबई के घाटकोपर, विक्रोली, गोवंडी, भांडुप में अज्ञात गैस की बदबू की शिकायत कर रहे हैं लोग

मुंबई के घाटकोपर, विक्रोली, गोवंडी, भांडूप में अज्ञात गैस की बदबू की शिकायतें मिली हैं। बीएमसी से लोगों ने इसकी शिकायत की है।इस बीच महानगर गैस लिमिटेड ने कहा है कि उन्हें भी मुंबई के कुछ इलाकों से...

मुंबई के घाटकोपर, विक्रोली, गोवंडी, भांडुप में अज्ञात गैस की बदबू की शिकायत कर रहे हैं लोग
एएनआई,मुंबईSat, 17 Oct 2020 08:39 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई के घाटकोपर, विक्रोली, गोवंडी, भांडूप में अज्ञात गैस की बदबू की शिकायतें मिली हैं। बीएमसी से लोगों ने इसकी शिकायत की है।इस बीच महानगर गैस लिमिटेड ने कहा है कि उन्हें भी मुंबई के कुछ इलाकों से गैस की बदबू की शिकायतें मिली हैं। शिकायत वाली जगहों पर टीमों को भेजा गया है, पाइपलाइनों की जांच की जा रही है, लेकिन अभी कहीं लीकेज नहीं मिला है। 

घाटकोपर, विक्रोली, गोवंडी और भांडुप के कई निवासियों ने ट्विटर पर भी अजीब बदबू आने की शिकायत की है। एक व्यक्ति ने ट्विटर पर लिखा, ''पवई इलाके में आईबीएस स्कूल के पास डॉ. एल.एच हिरानंदनी हॉस्पिटल के पीछे गैस लीक की बदबू आ रही है। कृपा करके जल्दी देखें क्या हुआ है।''

एक अन्य यूजर ने लिखा, ''क्या केवल मुझे बदबू आ रही है या कोई और भी अंधेरी में गैस लीक महसूस कर रहा है?'' एक अन्य मुंबईकर ने ट्वीट किया, ''एयरपोर्ट इलाके, मारोल के आसपास तीखी गैस की गंध है। क्या कहीं गैस लीक हो रहा है?''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें