डेंगू की एलाइजा जांच को वसूले जा रहे मनमाने पैसे, लगेगी रोक

हिन्दुस्तान, बिजनौर
share

जिले की कुछ पैथोलॉजी लैब में डेंगू जांच के लिए मनमाने पैसे वसूलने की शिकायतें आई हैं। सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि निजी लैब में डेंगू जांच के लिए अधिकतम 600 रुपये का शुल्क निर्धारित है। सभी निजी पैथोलॉजी को निर्देश दिए गए हैं कि वे इससे अधिक शुल्क न लें।

डेंगू की एलाइजा जांच को वसूले जा रहे मनमाने पैसे, लगेगी रोक

डेंगू की एलाइजा जांच को जिले की कुछ पैथोलॉजी लैब में मनमाने पैसे वसूलने की शिकायत आ रही है। सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया है कि निजी पैथोलॉजी में डेंगू की जांच के लिए शासन स्तर से अधिकतम 600 रुपये शुल्क निर्धारित है। जिले की सभी निजी पैथोलॉजी और निजी चिकित्सालयों को शासन के निर्धारित शुल्क से अधिक धनराशि नहीं लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सीएमओ डा. कौशलेंद्र सिंह ने बताया, कि ये आदेश कोई नए नहीं हैं। डेंगू जांच की दर निर्धारित करने के संबंध में शासन स्तर से पहले भी निर्देश जारी होते रहे हैं।

राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2016, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से 19 जुलाई 2024 और मलेरिया एवं वीबीडीसी उत्तर प्रदेश के 15 मई 2026 के आदेश में निजी पैथोलॉजी में डेंगू जांच की दर न्यूनतम रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिले की सभी निजी पैथोलॉजी को निर्देश जारी कर डेंगू की एलाइजा जांच के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक राशि न लेने को कहा गया है। जिले में डेंगू की एलाइजा जांच के लिए सरकारी स्तर पर भी जिला अस्पताल व सीएचसी आदि के स्तर पर नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध है। स्वास्थ्य केंद्रों पर रैपिड किट से भी निशुल्क जांच की जा रही है।--------

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडेंगू की एलाइजा जांच को वसूले जा रहे मनमाने पैसे, लगेगी रोक