हायाघाट:बम ब्लास्ट के पीड़ित परिवार से मिले प्रिंस राज
सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट, संवाद सूत्र। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व

सुभाष चंद्र सिंह,हायाघाट। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व स्थानीय सांसद प्रिंस राज शुक्रवार को चंचलनगर, चन्दनपट्टी गांव में बम ब्लास्ट के शिकार हुए स्व. कमलेश पासवान के परिजनों से मिलकर वस्तुस्थिति की जनकारी ली। उन्होंने पीड़ित के घर से ही मोबाइल पर जिला प्रशासन से बात कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने एवं दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।उन्होंने प्रदेश में आए दिन कथित तौर पर अनुसूचित जातियों के साथ लगातार घट रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान पूर्व सांसद के साथ एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णराज, पार्टी के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा, दलित सेना के जिलाध्यक्ष राजकुमार पासवान, जिला प्रधान महासचिव सरोज पासवान, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत झा, गोपाल राय, राजेश पासवान, बबलू दास एवं मेहरे आलम आदि लोग उपस्थित थे।


