जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में जमीयत ने दिया सहयोग

हिन्दुस्तान, विकासनगर
share

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कुंजा ग्रांट गांव में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए घरेलू सामान उपलब्ध कराया। परिवार के मुखिया के निधन के बाद आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। जमीयत द्वारा सहायता के लिए धन्यवाद कहा गया। मौलाना अब्दुल खालिक ने समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया।

जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में जमीयत ने दिया सहयोग

विकासनगर। जमीयत उलेमा-ए-हिंद विकासनगर ब्लॉक की टीम ने शुक्रवार को कुंजा ग्रांट गांव पहुंचकर जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी के लिए घरेलू सामान उपलब्ध कराया। परिवार के मुखिया कारी मोहम्मद निसार गांव में लंबे समय तक इमाम की जिम्मेदारी निभाते रहे थे। उनके निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए जमीयत की ओर से शादी में सहयोग किया गया। सामान मिलने पर परिवार के सदस्यों ने जमीयत का आभार जताया। ब्लॉक अध्यक्ष मौलाना अब्दुल खालिक ने कहा कि परिवारों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जमीयत की ओर से सामाजिक और जनहित के कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

इस दौरान कारी फरीद, मौलाना जीशान, कारी शहजाद, कारी दिलशाद, मौलाना रिहान और मौलाना नवाब सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में जमीयत ने दिया सहयोग