सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में कायाकल्प मूल्यांकन

हिन्दुस्तान, साहिबगंज
share

बरहेट में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प मूल्यांकन किया गया। मुकेश कुमार द्वारा किए गए निरीक्षण में सफाई, संक्रमण नियंत्रण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे विभिन्न मानकों की जांच की गई। अस्पताल के प्रभारी को सुधारात्मक कार्रवाई के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में कायाकल्प मूल्यांकन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में कायाकल्प मूल्यांकन

बरहेट l बुधवार देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरहेट का कायाकल्प मूल्यांकन किया गया। एक दिवसीय भ्रमण के दौरान बाह्य मूल्यांकनकर्ता एवं आरबीएसके समन्वयक श्री मुकेश कुमार द्वारा अस्पताल का निर्धारित मानकों के आधार पर निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। इस दौरान प्रखंड नोडल पदाधिकारी डॉ. प्रत्यूष कमल एवं आंतरिक मूल्यांकनकर्ता श्री फूला राम ने आवश्यक सहयोग एवं समन्वय प्रदान किया। मूल्यांकन के क्रम में अस्पताल की स्वच्छता एवं साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अस्पताल परिसर के रख-रखाव सहित कायाकल्प के निर्धारित मानकों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के बाद मूल्यांकन के दौरान सामने आए अवलोकनों, कमियों एवं सुधार योग्य बिंदुओं की जानकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कर्मकार को दी गई।

साथ ही, कायाकल्प के निर्धारित मानकों के अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में कायाकल्प मूल्यांकन