गालूडीह जामा मस्जिद में अकीदत के साथ मनी 11वीं शरीफ

हिन्दुस्तान, घाटशिला
share

अकीदत के साथ मनाई गई 11 वीं शरीफ 0 कुरानखानी, मिलाद व फातिहाखानी के बाद जायरीनों के बीच लंगर-ए-आम तकसीम घाटशिला। संवाददाता गालूडीह जामा मस्जिद में

गालूडीह जामा मस्जिद में अकीदत के साथ मनी 11वीं शरीफ

घाटशिला, संवाददाता। गालूडीह जामा मस्जिद में शुक्रवार को 11वीं शरीफ के मुबारक मौके पर हजरत गौस-ए-पाक, पीराने पीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाहि अलैह की याद में अकीदत और एहतराम के साथ कुरानखानी, मिलादखानी एवं फातिहाखानी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे कुरानखानी से हुई। इसमें मदरसा इस्लामिया अरबिया, मुसाबनी के तलबा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। नमाज-ए-जुमा के बाद उलमा-ए-किराम एवं हाफिजों ने तकरीर और मिलाद पेश किया तथा हजरत गौस पाक की जिंदगी, उनकी दीनी खिदमत, इल्म, तकवा और इंसानियत के प्रति उनके संदेश पर प्रकाश डाला।

इसके बाद फातिहाखानी कर मुल्क, कौम और पूरी उम्मत की सलामती, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की गई। तकरीर के दौरान उलमा ने कहा कि इस्लामी परंपरा में हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी रहमतुल्लाहि अलैह को बड़े बुजुर्ग और सूफी संत के रूप में सम्मान प्राप्त है। उनके जीवन से इल्म, इबादत, तकवा, सच्चाई, सब्र और जरूरतमंदों की मदद की प्रेरणा मिलती है। फातिहाखानी के बाद सभी जायरीनों और उपस्थित लोगों के लिए लंगर-ए-आम की व्यवस्था की गई। लोगों के बीच लंगर तकसीम किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाफिज अब्दुस सत्तार साहब, हाफिज रिजवान साहब, हाफिज अरमान साहब, हाफिज इस्तियाक साहब और मौलाना रमजान साहब सहित अन्य उलमा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsगालूडीह जामा मस्जिद में अकीदत के साथ मनी 11वीं शरीफ