जाति, धर्म और समुदाय की दीवारों को तोड़कर लोगों को किया एकजुट : राजेंद्र यादव
गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को गांधी जयंती

गाजीपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिश्र बाजार चौक से आमघाट गांधी पार्क तक साम्प्रदायिक सद्भाव मार्च निकाला। मार्च के बाद गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी ने जाति, धर्म और समुदाय की दीवारों को तोड़कर लोगों को एकजुट किया। इसी एकता ने आजादी के संघर्ष को व्यापक और मजबूत बनाया। वर्तमान समय में देश में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देकर सामाजिक सद्भाव को कमजोर किया जा रहा है।उन्होने चुनाव व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर प्रक्रिया पर रोक, मतदाता सूची से हटाए गए नामों की पुनर्बहाली तथा ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई। इस अवसर पर राजदेव यादव, रामशुक्ला राम, अवधनरायण, बबन यादव, सुभाष मौर्य, अनिल राम, अंगद यादव, चतुरी बिन्द, अजय मिश्रा, विजय कुमार, कवि रामलाल, फूलमैने, शशिकांत सिंह, वीरेन्द्र राम सहित अन्य मौजूद रहे। अध्यक्षता रामअवध राम तथा संचालन जनार्दन राम ने किया।


