आठ लाख डिग्रियों को बनाने के लिए विवि में बनी कमेटी

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू में 14 साल से लंबित आठ लाख डिग्रियों को बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। हालांकि, इसकी अधिसूचना सार्वजनिक नहीं हुई है। तीन वरिष्ठ प्राध्यापकों की जिम्मेदारी है कि वे जल्द से जल्द लंबित डिग्रियों को छात्रों तक पहुंचाएं।

आठ लाख डिग्रियों को बनाने के लिए विवि में बनी कमेटी

मुजफ्फरपुर। बीआरएबीयू में 14 साल में लंबित आठ लाख डिग्रियों को बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। हालांकि, कमेटी गठन की अधिसूचना अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। सूत्रों ने बताया कि इस कमेटी में तीन वरिष्ठ प्राध्यापकों को रखा गया है। इन प्राध्यापकों का काम लंबित डिग्रियों को जल्द से जल्द छपवाकर उसे छात्रों तक पहुंचाना है। लोकभवन ने पिछले दिनों बीआरएबीयू को 14 वर्ष की डिग्रियों का लेखाजोखा तैयार करने को कहा था। इसके बाद वर्ष 2010 से 2024 तक की डिग्रियों का रिकार्ड तैयार किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।