मना विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
हिन्दुस्तान, पलामू
मेदिनीनगर में बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने 14 अगस्त को भारत-पाकिस्तान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। इस अवसर पर मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने विभाजन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विभाजन के समय हुए अन्याय और हिंसा का उल्लेख करते हुए मौन धारण किया। कार्यक्रम में कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने 14 अगस्त 1947 भारत पाकिस्तान विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने किया विभाजन में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दिया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि देश विभाजन के समय खूनी खेल खेला गया। जिसमें लाखों लोग मारे गए। लाखों लोग बेघर हो गए ,जो खाना बदोश की जिंदगी जी रहे थे। महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर मौत का घाट उतारा गया। महिलाओं के साथ घोर अन्याय किया गया। दो मिनट का मौन रखकर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शिवनारायण साव, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, संजय मिस्त्री, कृष्णा राम, उमेश पासवान, संजीत कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


