किशनगंज: ग्रामीण बैंक कर्मियों ने मनाई दादा मुखर्जी की 90वीं जयंती

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के

किशनगंज: ग्रामीण बैंक कर्मियों ने मनाई दादा मुखर्जी की 90वीं जयंती

किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के संस्थापक एवं ग्रामीण बैंक कर्मियों के शिखर पुरुष कॉमरेड स्वर्गीय दिलीप कुमार मुखर्जी की 90वीं जयंती सोमवार को रूईधासा स्थित महाकाल मंदिर परिसर में मनाई गई। बीजीबीआरए अररिया क्षेत्र के तत्वावधान में महाकाल मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त बैंक कर्मियों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि दादा मुखर्जी ने ग्रामीण बैंक कर्मियों के अधिकार और हितों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य प्रवक्ता साकेत कुमार सिन्हा ने कहा कि उनके संघर्ष और संगठनात्मक योगदान को ग्रामीण बैंक कर्मी हमेशा याद रखेगी।उनकी

जयंती मनाने का उद्देश्य उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी के बैंक कर्मियों तक पहुंचाना भी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर बीजीबीआरए अररिया क्षेत्र के महासचिव शमीम अहमद अंसारी, अध्यक्ष रविंद्र लाल दास, मुख्य प्रवक्ता साकेत कुमार सिन्हा, सहायक सचिव प्रवेज अख्तर, कार्यसमिति सदस्य आजाद रजक सहित सक्रिय सदस्य आशीष कुमार दत्ता और आनंदी साह मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिशनगंज: ग्रामीण बैंक कर्मियों ने मनाई दादा मुखर्जी की 90वीं जयंती